29 सितम्बर से लगेगी नवदुर्गा की चैतन्य झांकी
https://www.shirazehind.com/2014/09/29.html
जौनपुर। नगर के रूहट्टा स्थित ओम शांति भवन पर गुरूवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके डा. मंजू बहन की अध्यक्षता में बेठक हुई जहां जगतजननी मां दुर्गा के स्वरूप का सजीव वर्णन के लिये नवदुर्गा चैतन्य झांकी लगाये जाने पर सर्वसम्मत से विचार हुआ। इस मौके पर डा. मंजू ने बताया कि मां नवदुर्गा की चैतन्य झांकी 29 सितम्बर से 2 अक्टूबर को सायं 6 से रात 10 बजे तक नगर के रूहट्टा स्थित चित्रगुप्त धर्मशाला में लगेगी। बैठक में संतोष, कमला, डा. नन्द लाल, रमेश, दयाराम, प्रदीप, सुनील, भवन, राजेश, अनूप, राधेश्याम, रूपेश, निशा, शीला, बबीता, सुधा, किरन, श्वेता, मीरा, स्वाती, मालती, ज्ञानमती, भानुमती, अंजू, कुसुम उपस्थित रहे।

