रवीन्द्र सिंह ज्योति व सलमान शेख ने बिखेरा जलवा
https://www.shirazehind.com/2014/09/blog-post_942.html
जौनपुर। शिलान्यास, लोकार्पण सहित अन्य परियोजनाओं के लिये आयोजित समारोह में जहां स्वागत गीत पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध गायक रवीन्द्र सिंह ज्योति ने प्रस्तुत किया, वहीं सलमान एण्ड ग्रुप के बच्चों द्वारा की गयी प्रस्तुति ने उपस्थित सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इस दौरान श्री ज्योति ने जब ‘पूर्वांचल की ऐतिहासिक धरतिया जौनपुर’ शीर्षक गीत प्रस्तुत किया तो उपस्थित मंचासीन अतिथियों सहित मौजूद सभी लोग ताली बजाने पर मजबूर हो गये। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रविन्द्र सिंह ज्योति व सलमान शेख ने अपनी प्रस्तुति से जहां सभी को मंत्र-मुग्ध किया, वहीं नवरात्रि में अपने कार्यक्रमों की शुरूआत भी कलाकारों ने कर दिया।

