पढ़िए मेडिकल कालेज के साथ किन किन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
https://www.shirazehind.com/2014/09/blog-post_573.html
जौनपुर। परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया जिसमें उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम द्वारा जौनपुर में राजकीय मेडिकल कालेज का शिलान्यास 608 करोड़ रू0, जौनपुर 33/11 के.वी. विद्युत उप केन्द्र मई (गोरियापुर) का शिलान्यास 1.90 करोड़, ग्राम बरपुर स्थित पीली नदी का पुल शिलान्यास 6.01 करोड़ रु0,गोमती नदी पर बैजारामपुर घाट पर पुल का शिलान्यास 11.97 करोड़ रु0, इसके साथ ही 09 परियोजनाओं का लोकार्पण भी माननीय मुख्यमंत्री ने किया जिसमे राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इन्टर कालेज गयासपुर सिरकोनी लागत 8.37 करोड रु0(राज्य योजनान्तर्गत),सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकरारा मुख्य भवन 3.03 करोड़ रु0( जिला योजना) , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बक्शा मुख्य भवन 1.95 करोड़ रु0 (जिला योजना),सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खुटहन मुख्य भवन 1.97 करोड़ रु0 ( जिला योजना),जिला महिला चिकित्सालय जौनपुर का उच्चीकरण 2.39 करोड़ रु0 (राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन ), जिला चिकित्सालय जौनपुर का उच्चीकरण 3.66 करेाड़ रु0 (राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन ),ट्रामा सेन्टर जौनपुर का निर्माण 1.13 करेाड़ रु0( राज्य योजना ),औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया मे अग्नि शमन केन्द्र का निर्माण 2.66 करोड़ (सीडा ), भैसा पम्प नहर पर 33/0.4 के0 बी0 सब स्टैशन एवं स्वतंत्र फीडर लाइन का निर्माण 1.93 करोड़ रु0 (राष्ट्रीय कृषि विकास योजना), घोषणा की जाने वाली परियोजनाओं मे बदलापुरखर्द से बलुआ मार्ग के बीच पीली नदी पर पुल एवं पहॅंच मार्ग का निर्माण अनुमानित लागत रु0 4.69 करेाड़ ,कस्तजूरीपुर-दुगौली कला मार्ग के बीच पीली नदी पर पुल एवं पहॅंच मार्ग रु0 4.99 करोड़ , दयालापुर-डेहुडा मार्ग के बीच पीली नदी पर पुल एवं पहॅंच मार्ग का निर्माण 3.58 करोड़ रु0 तीनो प्रस्ताव विधायक बदलापुर द्वारा प्रस्तावित किया गया है । शासकीय कार्य से भिन्न निजी क्षेत्र के कार्य का उद्घाटन सुशीला जैव उर्वरक कम्पनी (सुबिको) प्रा0लि0, धर्मा देवी महाविद्यालय बेलापार (हयातगंज) बक्शा जौनपुर का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया ।
