समय आने पर जौनपुर को बी श्रेणी में किया जायेगा शामिल
https://www.shirazehind.com/2014/09/blog-post_317.html
जौनपुर। मेडिकल कालेज के शिलान्यास समारोह में मौजूद जिले के विधायक मंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने अपने क्षेत्रों विकास कार्य कराने की सूचि सौपी। जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा दिनेश चैधरी ने चौकियां माता धाम और त्रिलोचन महादेव मंदिर का सौर्दयीकरण और ग्राम पंचायतो के लिए सोलर लाईट की मांग किया । राज्यमंत्री जगदीश सोनकर ने मछलीशहर कस्बे जर्जर हो चुकी राजकीय बालिका इण्टर कालेज बिल्डिगं का निर्माण कई सड़को नवीनी करण कराने की मांग किया। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने जिले को बी श्रेणी में करने की मांग किया। सभी मांगो को मुख्यमंत्री ने मान लिया लेकिन जिले को बी श्रेणी में शामिल किये जाने की मांग पर कहा कि समय आने पर बी श्रेणी में शामिल कर दिया जायेगा।

