दीन दयाल उपाध्याय जी का जीवन सादगी से परिपूर्ण था : सांसद कृष्ण प्रताप

 जौनपुर। सांसद कृष्ण प्रताप सिंह ने जजेज कालोनी में स्थित अपने कार्यालय पर जनसंघ के संस्थापक पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्वान्जलि सभा का आयोजन किया गया। सांसद कार्यालय पर आये हुए समस्त लोगों ने पं0दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांन्जलि प्रदान की।
          सभा को सम्बन्धित करते हुए सांसद के0पी0सिंह जी ने कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी का जीवन सादगी से परिपूर्ण था। वे जीवन पर्यन्त लोगों की व समाज की भलाई के लिए सदैव संघर्षरत रहे। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में भी पंडित जी के विचार व आदर्श प्रासांगिक है व सदैव रहेंगे। उन्होने कहा कि हम सभी को पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के बताये आदर्शो पर चलने का हर सम्भव प्रयास करना चाहिए।
           उक्त अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनिल सिंह”परिर्वतन“,कार्यालय प्रभारी भागवत पाण्डेय,राकेश तिवारी,विनोद तिवारी,सांसद मीडिया प्रभारी प्रशांन्त सिंह ”रिंकू”,दुर्गेश कुमार गौड़,सुनील यादव,कृष्ण कुमार जायसवाल,मनीष श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

खबरें 3837709255628364019

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item