भारी दुव्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ मेडिकल कालेज का शिलान्यास

जौनपुर। भारी दुव्यवस्था के बीच औसत से एक तिहाई कम जनता  के बीच आज सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज जौनपुर में मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया। जो भीड़ थी वह मोहम्मद हसन पीजी कालेज इण्टर कालेज के छात्र -छात्राएं थी बाकी पार्टी नेता और कार्यकत्र्ता थे। मंच पर मौजूद कुछ नेता अपने आप को दिखाने के चक्कर में पद और गरिमा का भी ध्यान नही देते दिखाई पड़े।
 सबसे हास्यापद नजारा उस समय को देखने को मिला कि जब संचालक ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देने के लिए राज्यमंत्री जगदीश सोनकर का नाम पुकारा तो उनके बगल खड़े पूर्व सांसद तुफानी सरोज ने उस गुलदस्ते को लेकर अखिलेश यादव को भेट कर दिया। इस बाद तो सभी विधायक मंत्री बेगैर बुलाये गुलपोशी करने लगे। जिसके कारण संचालक माईक छोड़कर हट गया। जब नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेट कर लिया तब संचालक माईक से एक बार फिर जगदीश सोनकर नाम पुकारा तब कही जाकर जगदीश ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इतना ही नही इस सरकारी कार्यक्रम को राजनैतिक बनने की कोशिश किया गया। हुआ यू कि जब मुख्यमंत्री हेलीपैड से मंच की तरफ बढ़े तो मंच पर मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष राजबहादुर यादव और अवधनाथ पाल माईक पर आकर नारा लगाना चाह रहे थें लेकिन संचालक ने उन्हे नारा लगाने से रोक दिया ।

Related

खबरें 3750593538016609896

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item