नोयडा की तर्ज पर होगा पूर्वांचल का विकास : अखिलेश यादव

 मुख्यमंत्री ने किया मेडिकल कालेज का शिलान्यास  
जौनपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज जौनपुर में राजकीय मेडिकल कालेज सहित पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पूर्वाचंल विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोद्यित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता के लिए चिकित्सा सुविधा मुहैया करने के लिए सरकार कटिबध्द है। इस सुविधा को जनता तक आसानी से पहुंचाने के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास कर रहा हैं। जिसका परिणाम है कि आज जौनपुर में राजकीय मेडिकल कालेज की अधार शिला रख दी गयी है। यह कालेज 2017 विधान सभा चुनाव से पूर्व बनकर तैयार होकर पढ़ाई शुरू हो जायेगी। उन्होने कहा कि हमारी सरकार पूर्वाचंल के विकास के लिए काम शुरू कर दिया है। यहां कि बिजली सड़क पानी सहित अन्य सुविधाओं के लिए विशेष पैकेज के साथ ही पूर्वाचंल विकास निधि के फण्ड को बढ़ाया । जिससे पूर्वांचल भी नोयडा की तरह विकशित हो सकेगा ।
 इस मौके पर अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि रिक्त पड़ी सारी सरकारी नौकरियों की भर्ती करके युवाओं को रोजगार दिया जायेगा।
उन्होने प्रदेश की बदबत्तर हो चुकी बिजली व्यवस्था का ठीकरा केन्द्र सरकार पर फोड़ते हुए कहा कि चुनाव के समय यूपी में 24 घंटे बिजली देने का वादा करने वाली भाजपा आज हमारे प्रदेश को न तो बिजली दे रही है न ही कोयला । उन्होने आकड़ा देते हुए कहा कि यूपी को पांच हजार पांच सौ मेगावाट की जगह तीन हजार 425 मेगावाट बिजली मिल रही है। अखिलेश ने कहा बिजली सुविधा को सुधारने के लिए समाजवादी सरकार ने काम शुरू कर दिया है चुनाव से पहले यह समस्या दूर हो जायेगी। 

Related

खबरें 3084458503438599741

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item