एसओ चंदवक निलंबित
https://www.shirazehind.com/2014/09/blog-post_24.html
जौनपुर। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलात्कार पीडि़त को एफआईआर दर्ज करने के बजाय उसे डांटकर भगा देना आखिरकार थानाध्यक्ष चंदवक राजीव सिंह को महंगा पड़ ही गया। आज उन्हे पुलिस कप्तान ने निलंबित कर दिया है। मालूम हो कि इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पूर्व गांव के ही दो युवको ने अपने ननिहाल में रहने वाली एक लड़की को हबस का शिकार बनाया था। लड़की मामा ने रात में ही पुलिस कन्ट्रोल रूम में फोन सूचना दिया था। सूबह जब थाने पर एफआईआर करने लड़की लेकर परिवार वाले थाने गये तो वहां पर मौजूद दरोगा और सिपाहियों ने डाॅट कर भगा दिया था।

