पुत्री के अगवा होने पर पिता ने लगाई फांसी
https://www.shirazehind.com/2014/09/blog-post_262.html
थानागद्दी (जौनपुर): केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव में पुत्री
को अगवा किए जाने से ग्लानि ग्रसित पिता ने आत्महत्या कर लिया। उसका शव
शुक्रवार की सुबह घर से थोड़ी दूर बगीचे में लटकता हुआ पाया गया।
विरेंद्र खरवार (45) की पुत्री को गांव के ही सुरेश राजभर ने गुरुवार की रात बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। मामले की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र ने उसकी खोजबीन शुरू कर दिया। रात में दोनों को गांव के ही एक बगीचे में पकड़ लिया गया। पुलिस ने सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर इस घटना के बाद बदनामी का सदमा विरेंद्र नहीं सह सका। भोर में ही वह घर से निकला और लगभग तीन सौ मीटर दूर बगीचे में जाकर पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिवार वाले उसकी तलाश करने लगे। भाई शंकर आशंका वश बगीचे की तरफ गया तो देखा कि शव लटक रहा है। गांव वालों ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।