बैडमिण्टन के लिये गठित हुई डिस्ट्रिक बैडमिण्टन एसोसिएशन
https://www.shirazehind.com/2014/09/blog-post_416.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश बैडमिण्टन एसोसिएशन द्वारा जनपद इकाई का गठन किया गया जिसे खेल को आयोजित करके प्रोत्साहित करने की पूर्ण स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह एसोसिएशन जनपद में बैडमिण्टन के खेल के विकास हेतु व्यापक स्तर पर कार्य करेगी। इसी को लेकर जिले की कमान आशा मौर्या के हाथ में सौंपी गयी जिनके अलावा कुल 10 सदस्यों को सर्वसम्मत से चुना गया। सदस्यों में डा. वैशाली, पीयूष कुशवाहा, अलमदार हुसैन, सुशील कुमार, रविन्द्र कुमार, ओपी मौर्य, अजय कुमार, ठाकुरदीन, सुजीत शामिल हैं। अन्त में सदस्य पीयूष कुमार ने बताया कि जनपद में इण्टरमीडिएट स्कूल बैडमिण्टन चैम्पियनशिप व डिस्ट्रिक बैडमिण्टन चैम्पियनशिप के तिथियों की घोषणा शीघ्र की जायेगा।
