विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन

  जौनपुर। जिम्मेदार पितृत्व अभियान और इसकी सार्थकता का क्या अर्थ है? पर गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां समन्वयक रमेश चन्द्र यादव एडवोकेट ने कहा कि यह अभियान वस्तुतः समाज में लैंगिक समानता को पोषित करने और जनसामान्य में एक व्यापक समझ विकसित करने का एक प्रयास है जिसके तहत लोग जेंडरगत भेदभाव के विरोध में खड़े हो सके। इस अभियान का मानना है कि पुरूष अपनी सोच व व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाकर समानता आधारित, भेदभाव रहित हिंसामुक्त परिवार व समाज की स्थापना कर सकता है। मैसवा व फोरम टू इंगेज मेन (फेम) फार जेण्डर इक्वलिटी के संयुक्त तत्वावधान में संचालित अभियान को आगे बढ़ाने के लिये ब्लाकस्तरीय कार्यशाला, जनपदस्तरीय विचार गोष्ठी, रैली, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कैंडिल मार्च, वीडियो शो के माध्यम से आम जनमानस से जनजागरूकता फैलाने का कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

खबरें 1205754936344802778

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item