सामूहिक विवाह की तैयारी को लेकर हुई बैठक
https://www.shirazehind.com/2014/09/blog-post_517.html
जौनपुर। सामाजिक संस्था ‘जेब्रा’ द्वारा आगामी 14 दिसम्बर को आयोजित सामूहिक विवाह को पूर्णतः गरिमापूर्ण परिवेश में सम्पन्न कराने के संदर्भ में कैम्प कार्यालय पर अध्यक्ष संजय सेठ की अध्यक्षता में बैठक हुई जहां कार्यक्रम की तैयारियों के विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने पंजीकृत विभिन्न जोड़ों की प्रगति व वैवाहिक जोड़ों की अधिकतम संख्या हेतु जनपद में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुये जनसम्पर्क करने का निसर्णय लिया। इस अवसर पर संस्था के आदर्श कुमार, सुबोध यादव, अनूप जायसवाल, अमरनाथ सेठ, राधेश्याम, जगदीश मौर्य, भगवान दास मोदनवाल, शशांक सिंह रानू, मनोज मिश्रा, दिलीप विश्वकर्मा, सुशील जायसवाल, रतन जायसवाल, मो. शाहिद, मो. जकरिया सहित आदि उपस्थित रहे।
