विकास कार्यों से वंचित है लोहिया ग्राम अहिरौली

जौनपुर। जनपद के विकास खण्ड सिकरारा के ग्राम अहिरौली जो पूर्व में लोहिया ग्राम के लिये चयनित है, आज भी विकास कार्यों से कोसों दूर है। ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो उक्त गांव अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है। किसी प्रकार की कोई सुविधा मुहैया नहीं करायी जा रही है जबकि गत दिवस शासन द्वारा उक्त गांव को लोहिया ग्राम के लिये चयनित कर दिया गया है परन्तु लगता है कि वह वह सिर्फ कागजों पर ही सीमित है। आरोप है कि ग्राम प्रधान लापरवाह हैं जिनके द्वारा ग्रामसभा अन्तर्गत किसी भी प्रकार की सुविधा मुहैया नहीं करायी जा रही है। लोगों की मानें तो नरेगा, मनरेगा आदि जनकल्याणकारी योजना का कोई भी कार्य गांव में नहीं कराया गया है तथा जो कुछ भी हुआ है, वह तथ्यहीन कार्य है। विकास कार्यों से वंचित इस गांव को देखकर यही लगता है कि ग्राम प्रधान से लेकर जिले के उच्चाधिकारी तक मौन साधे हैं।

Related

खबरें 5429534666130534258

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item