ऐतिहासिक स्थल पर प्रकाश की व्यवस्था की जाय

जौनपुर। जनपद के ऐतिहासिक स्थल राजा साहब के पोखरे पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था न किया जाना जिला प्रशासन द्वारा सौतेलापन दर्शाता है। इसी को लेकर समाजसेवी सुरेश चन्द्र बिन्द ने जिला प्रशासन व नगर पालिका का ध्यान आकृष्ट कराते हुये कहा कि उक्त ऐतिहासिक स्थल पर समय-समय विजयदशमी, कार्तिक पूर्णिमा स्नान सहित अन्य धार्मिक कार्य होते रहते हैं जहां हजारों की भीड़ एकत्रित होती है। ऐसे में इन अवसरों पर तो व्यवस्था निजी तौर पर व्यापक होती है लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उक्त स्थल पर अंधेरा छा जाता है। इसी समस्या को लेकर श्री बिन्द ने नगर पालिका व जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुये समुचित प्रकाश की व्यवस्था कराने की मांग किया है।

Related

खबरें 4126252538423722571

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item