श्री दुर्गा पूजा महासमिति की कार्यकारिणी घोषित
https://www.shirazehind.com/2014/09/blog-post_57.html
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के नवचयनित अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने संरक्षक मण्डल के सदस्यों के अनुमोदनोपरांत नये सदस्यों का चयन करते हुये कार्यकारिणी के गठन की घोषणा भी कर दिया। नखास स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर के पवित्र प्रांगण में हुई बैठक के दौरान महासमिति के नवचयनित महासचिव घनश्याम साहू ने बताया कि नयी टीम में उपाध्यक्ष- विजय सिंह बागी, मोती लाल यादव, लालजी यादव, सचिव- पुनीत पंकज, मनीषदेव, विजय रघुवंशी, संयुक्त सचिव- अनिल साहू, गौरव श्रीवास्तव, रामरतन विश्वकर्मा, संगठन सचिव- गणेश साहू, अजय सिंह, राहुल पाठक, सह संगठन सचिव- आनन्द अग्रहरि, सुमित उपाध्याय, राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष- विजय सेठ, उप कोषाध्यक्ष- अनिल अस्थाना, रत्नेश सिंह, लेखा परीक्षक- राजकेशर यादव, चन्द्र प्रकाश यादव, प्रवक्ता- नीरज सिंह, मनीष गुप्ता, मीडिया प्रभारी- धीरज जायसवाल, निशाकांत द्विवेदी, विजर्सन प्रभारी- लाल चन्द्र निषाद, सहायक विसर्जन प्रभारी- पवन सिंह, लालमन निषाद, लालता सोनकर, अविनाश निषाद, शोभायात्रा प्रभारी- मो. शाहिद, दीपक जायसवाल, रोशी सोनकर, संदीप जायसवाल, गौरव साहू हैं। इसके अलावा विशिष्ट सदस्यों में डा. भइया जी वर्मा, महेन्द्रदेव विक्रम, अतुल मिश्र, संतोष सिंह, राधेकृश्ण ओझा, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, निखिलेश सिंह, संजय सिंह, विनोद यादव, राकेश श्रीवास्तव हैं।
