लायंस क्लब ‘पवन’ का शपथ ग्रहण समारोह 4 सितम्बर को
https://www.shirazehind.com/2014/09/4.html
जौनपुर। सामाजिक संस्था लायंस क्लब जौनपुर ‘पवन’ के तृतीय पदग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 4 सितम्बर दिन गुरूवार की शाम साढ़े 6 बजे से नगर के वाजिदपुर तिराहे के पास स्थित एक होटल में सुनिश्चित हुआ है। यह जानकारी देते हुये कार्यक्रम संयोजक ला. ज्ञान सिंह ने बताया कि उक्त समारोह के मुख्य अतिथि डा. आनन्द श्रीवास्तव गवर्नर 321 ई. एवं अति विशिष्ट अतिथि गंगाराम गुप्ता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) व विशिष्ट अतिथि अनिल तुलसियान उप मण्डलाध्यक्ष द्वितीय हैं तथा पदारोहण अधिकारी के रूप में प्रकाश जी अग्रवाल उप मण्डलाध्यक्ष प्रथम रहेंगे। उन्होंने बताया कि उक्त समारोह में क्लब के पुनः अध्यक्ष चुने गये ला. पवन जायसवाल सहित उनकी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी जायेगी।

