विभाग से प्राप्त लागिंग आईडी पासवर्ड आनलाइन ही होगा अग्रसारित

जौनपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित पूर्वदशम् कक्षाओं में अध्यनरत् कक्षा 9 व 10 छात्र/छात्राओं की छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2014-15 से आनलाइन कर दिया गया है जिसमें आवेदन से लेकर वितरण की समस्त प्रक्रिया आनलाइन कर दी गयी है तथा उसमें आवेदन सम्बन्धित छात्र/छात्रा द्वारा स्वयं इस विषयक वेबसाइट पर आनलाइन किया जायेगा जिसके उपरान्त सम्बन्धित संस्था द्वारा आवेदन को विभाग से प्राप्त लागिंग आईडी पासवर्ड द्वारा आनलाइन ही अग्रसारित किया जायेगा। यह व्यवस्था दशमोत्तर छात्रवृत्ति की व्यवस्था जैसी ही निर्मित कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि इस सन्दर्भ में जनपद के मदरसों को पत्र द्वारा व दूरभाष पर व्यक्तिगत सम्पर्क करके लागिंग आईडी पासवर्ड प्राप्त करके आवश्यक प्रविष्टि भरने हेतु अवगत कराया जा चुका है परन्तु अभी भी जनपद के 26 मदरसे लागिंग आईडी पासवर्ड नहीं प्राप्त किये हैं जिससे उनकी आनलाइन प्रविष्टि अपूर्ण है। उनके अनुसार संस्था की इस शिथिल कार्यप्रणाली से यदि उनकी संस्थाओं में अध्यनरत् छात्र/छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित होते हैं तो उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु शासन को संस्तुति कर दी जायेगी।

Related

खबरें 7483139384223553461

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item