उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता का पुनः किया घेराव
https://www.shirazehind.com/2014/09/blog-post_10.html
जौनपुर। कुद्दूपुर फीडर से सम्बन्धित गांवों के उपभोक्ताओं ने सोमवार को अधिशासी अभियंता तृतीय विनोद सिंह के कार्यालय का घेराव कर दिया। इस मौके पर लोगों की बातों को सुनकर श्री सिंह ने शक्ति भवन व सारनाथ के अधिकारियों से वार्ता किये तथा 2 पाली में उक्त फीडर को चलाने हेतु कोड मंगवाये। इसके साथ ही एक माह का समय मांगा कि सिकरारा फीडर को कुद्दूपुर फीडर से अलग कर दिया जायेगा। बता दें कि बीते 3 दिन पूर्व इन्हीं उपभोक्ताओं ने हाइडिल परिसर में प्रदर्शन किया था जहां विभागीय अधिकारियों ने तीन दिन का मोहलत मांगा था। इसी को लेकर आज उपभोक्ता पुनः घेराव किये तो यह निष्कर्ष निकालकर सामने आया। इस अवसर पर पूर्व सभासद विनय सिंह, मनोज सिंह, राहुल सिंह, रत्नाकर सिंह, योगेन्द्र सिंह, कृष्णवीर सिंह, समीम अहमद, मेहराब अली, दीपक सिंह, दिनेश सिंह, खैरूद्दीन अंसारी, राजेश हरिजन, शिवाजी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
