3 सितम्बर को ग्रामीण पुनः करेंगे हाइवे जाम
https://www.shirazehind.com/2014/09/3.html
जफराबाद ( जौनपुर ) सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के हौज मुरारपुर गांव के ग्रामीण आगामी 3 सितम्बर को पुनः हाइवे जाम करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि बीते 28 अगस्त को पेयजल की समस्या को लेकर हाइवे जाम किया गया था और मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने अविलम्ब पेयजल की समस्या दूर कराने का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त करा दिया था परन्तु अभी तक हम ग्रामीणों की समस्या दूर करने के गांव में नहीं आया, लिहाजा हमसब 3 सितम्बर को पुनः हाइवे जाम करेंगे।

