कार लूटकर भाग रहा लूटेरे गिरफ्तार कट्टा कारतूस बरामद

रामपुर (जौनपुर ) : संजय नगर के पास बैंक मैनेजर श्रीनेत तिवारी से असलहे के बल पर बैगनार कार लूट कर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। कार भी बरामद कर ली गई। लूट की सूचना मिलते ही वायरलेस सेट पर एएसपी ओपी पांडेय ने मड़ियाहूं, जलालपुर, बसरठी को सतर्क कर घेरे बंदी करने को कहा। इस पर मड़ियाहूं कोतवाल एके तिवारी ने चौराहे पर फोर्स के साथ घेरेबंदी की लेकिन लूटी गई कार कुछ देर तक वहां नहीं पहुंची। इस पर पुलिस को समझ में आ गया कि वाहन कस्बे से आगे निकल चुकी है। इसके बाद कोतवाल फोर्स के साथ पीछे लग गए और बीच सिपाहियों को भी फोन किया। सिपाही उनचनी गांव के पास घेरे बंदी करने लगे। खुद को घिरता देख लुटेरे कार सड़क पर खड़ी कर उतर गए। उसमें से एक बदमाश पीछे चल रही साथी की बाईक पर बैठा और उसी के साथ फरार हो गया। पुलिस ने भागते समय पीछा कर एक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम आनंद सिंह निवासी चिरईयाकोट जिला मऊ बताया। उसके कब्जे से कंट्टा व कारतूस बरामद हुआ। रविवार को खदेरन गंज में हुई बाइक लूट में भी उसने अपने साथियों की संलिप्ताता बताई। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधी का शातिर लुटेरे गिरोह से संबंध है। उम्मीद है अभी कई और मामलों का खुलासा होगा।

Related

खबरें 6596911693441328652

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item