जनपद विकास दिवस 10 अक्टूबर को
https://www.shirazehind.com/2014/10/10.html
जौनपुर। भारती संस्थान के तत्वावधान में पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह का जन्मदिवस ‘जनपद विकास दिवस’ के रूप में 10 अक्टूबर साढ़े 12 बजे भारती महिला पीजी कालेज परिसर में मनाया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुये कार्यक्रम संयोजक इन्द्रभुवन सिंह ने बताया कि उक्त समारोह के मुख्य अतिथि प्रमोद तिवारी सांसद एवं विशिष्ट अतिथि नदीम जावेद सदर विधायक व डा. बीके सिंह हृदय रोग विशेषज्ञ हैं तथा अध्यक्षता डा. कीर्ति सिंह पूर्व कुलपति आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि विवि फैजाबाद करेंगे।
