लोजपा की मासिक बैठक में बढ़ते अपराध पर चिंता

जौनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेमघन सरोज की अध्यक्षता में हुई जहां उन्होंने बताया कि प्रदेश में अपराध अपने पूरे चरम पर है। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुये श्री सरोज ने कहा कि आज ऐसा दिन नहीं होता कि लूट, हत्या, छिनैती जैसे संगीन अपराध न होते हों। अपराधी बेलाम हो गये हैं तथा उनको प्रशासन का कोई भय नहीं रह गया है। अन्त में उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि जनपद की टूटी सड़कों की मरम्मत करायी जाय तथा अपराध पर भी अंकुश लगाया जाय। इस अवसर पर इस्लाम खान, देवी प्रसाद गिरि, संतोष यादव, मो. अंसार, विनय यादव, सुशील वर्मा, महमूद खां, श्याम लाल पासी, डा. राम विकास, सुरेश सरोज, मायाशंकर सरोज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

खबरें 6892738414926673123

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item