4 दिनों से अंधेरे में जीने को विवश हैं सिकरारावासी

 जौनपुर। जनपद के सिकरारा क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग इस समय पूरी तरह से अंधेरे में जीने को विवश हैं जिनके समक्ष बिजली के साथ अब पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गयी है। इसे पिछले कई दिनों से चल रही हुदहुद नामक महाचक्रवाती तूफान का शिकार कहें या फिर विद्युत विभाग की लचर कार्यप्रणाली। तभी तो 4 दिनों में कुल मिलाकर मात्र 5 यूनिट ही विद्युत सिकरारा क्षेत्रवासियों को मिल पायी है जिसके चलते ग्रामीणों के समक्ष काफी समस्याएं उत्पन्न हो गयी हैं। बता दें कि बिजली की जबर्दस्त कटौती का कहर झेल रहे गांवों में खानापट्टी, भरतपुर, ताहिरपुर, बांकी, रामचैरा, सुरतासापुर, गुलजारगंज सहित आस-पास के अन्य गांव हैं। वहीं दूसरी ओर इस संदर्भ के बारे में पूछा गया तो स्थानीय विद्युत उपकेन्द्र के जेई रोशन जमीर ने कहा कि अरे भाई, जब हमें विद्युत जौनपुर में स्थित मुख्य पावर हाउस से मिलेगी, तभी तो हम यहां के लोगों को देंगे। रास्ते में जगह-जगह तार टूट गये हैं जिसको बनाया जा रहा है। शीघ्र ही व्यवस्था सुदृढ़ हो जायेगी।

Related

खबरें 5639259387535311751

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item