वैश्य एकता परिषद ने की सामूहिक विवाह में सहयोग की अपील

  जौनपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक बुधवार को नगर के सुतहट्टी चैराहे के पास स्थित एक प्रतिष्ठान पर हुई जहां सामाजिक संस्था जेब्रा द्वारा आयोजित ‘सर्व धर्म सामूहिक विवाह’ में सहयोग करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने सामूहिक विवाह जैसा आयोजन किसी जागृत संस्था से ही संभव की बात कहते हुये बताया कि इस संस्था ने 5 बार सामूहिक विवाह का सफल आयोजन करके समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में अहम् भूमिका अदा की है। आगामी 14 दिसम्बर को होने वाले इस महायज्ञ में शामिल होने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर है। इस अवसर पर पंकज जायसवाल, समीर जी, विक्रम गुप्ता, श्याम चन्द्र अग्रहरि, राजेश जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन गौतम सोनी ने किया।

Related

खबरें 1127733110018815745

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item