साइबर अपराधियों के मैसेज बने मुसीबत

जौनपुर। फर्जी प्रतियोगिताओं में लाखों का विजेता बनाकर लोगों को लूटने वाले साइबर अपराधियों के मैसेज और फोन मोबाइल उपभोक्ताओं को खूब परेशान कर रहे हैं। इस संबंध में  बर्तन व्यवसायी सुरेश जायसवाल का कहना है कि मेरे मोबाइल पर पहले मोबाइल कंपनी के नाम मैसेज आया कि आप कंपनी के भाग्यशाली विजेता चुने गए हैं। बाद में एक व्यक्ति ने फोन किया कि आप दिए गए खाता नंबर में 25 हजार जमा करें तो आपको पांच लाख की कार दी जाएगी। जब मैंने कार घर पहुंचने पर 25 हजार की जगह 50 हजार देने का प्रस्ताव दिया तो फिर उधर से फोन आने बंद हो गए। इसी प्रकार कपड़ा व्यवसायी संतोष कुमार के मोबाइल पर भी लाखों का इनाम जीतने के मैसेज के बाद फोन पर बीस हजार जमा करने पर इनाम घर भेजने की बात कही गई लेकिन इनाम मिलने के बाद ट्रांसपोर्ट चार्ज देने की बात कहने पर फोन आना बंद हो गया।

Related

खबरें 2147953474808516010

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item