समाजवादी पेंशन को लेकर ग्रामीण खफा

जौनपुर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना समाजवादी पेंशन में सत्यापन का पेंच फंसा हुआ है। आवेदन करते समय कोई भी मानक निर्धारित नहीं था। बाद में मानक निर्धारित किया गया, उसे भी अमान्य करते हुए ग्राम पंचायत में वर्गवार संख्या निर्धारित कर दी गई। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की बैठक का बहिष्कार कर दिया। महराजगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सराय दुर्गादास में 10 अक्टूबर को समाजवादी पेंशन के सत्यापन के लिए खुली बैठक निर्धारित की गई और सहायक विकास अधिकारी के पर्यवेक्षण में खुली बैठक का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों का विरोध इसलिए हो गया कि प्रशासन द्वारा जो संख्या पेंशन के लिए निर्धारित की गई वह सामान्य व ओबीसी मिलाकर एक पेंशन का लक्ष्य रखा गया तथा अनुसूचित जाति का लक्ष्य दो का रखा गया और अल्पसंख्यक का लक्ष्य चाक रखा गया। इस प्रकार गांव से कुल 47 पेंशन स्वीकृत करने के लिए ग्राम पंचायत की खुली बैठक बुलाई गई जबकि ग्राम पंचायत सराय दुर्गादास में नखतपुर को जोघ गया है और यहां की कुल आबादी 2569 है, जिसमें अनुसूचित जाति की संख्या 791 है और अल्पसंख्यक की संख्या 427 है और ओबीसी की संख्या 364 है तथा सवर्ण की संख्या 1214 है। इस असमानता को देखकर ग्रामीण भड़क गये और बैठक का बहिष्कार कर दिए। इसलिए इस बैठक में समाजवादी पेंशन का सत्यापन नहीं हो पाया। इस विषय पर प्रधान रामनाथ यादव ने बताया कि मेरी ग्राम पंचायत में 116 आवेदन आए थे जिसमें मेरे द्वारा 78 को पात्र बनाकर भेजा गया था जिसमें 14 अल्पसंख्यक का था। अब जो 47 में 44 अल्पसंख्यक को देने के लिए कहा जा रहा है जिससे ग्रामीण नाराज हैं और खुली बैठक नहीं हो पाई।

Related

खबरें 7961962296320786947

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item