शिराज ऐ हिन्द डाॅट काम के खबर का असर गांधीजी के प्रतिमा की हुई सफाई ,पहनाया गया माला

 शाहगंज (जौनपुर)। शिराज ऐ हिन्द डाॅट काम पर खबर प्रकाशित किये जाने के बाद आखिकार शाहगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं की नींद टूट गयी। खबर पढ़ते ही भारी संख्या में भाजपा के युवा नेताओ ने कोतवाली पहुंचकर वहां पर स्थापित महात्मा गांधी के प्रतिमा के पास व्याप्त गंदगी की सफाई करने के बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।
हम आप बताते चले कि शुक्रवार को शिराज ऐ हिन्द डाॅट काम पर पूरा नगर जगमगाता रहा एक माला को तरसे महात्मा गांधी हेड लाईन से खबर प्रकाशित किया था। आज सूबह इस खबर को पढ़ते ही भाजपा की युवा ईकाई ने गम्भीरता से लेते हुए पप्पू पंडित के अगुवाई में भारी संख्या में कार्यकर्ताओ ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल आर के अग्नहोत्री को जानकारी देते हुए गांधीजी की प्रतिमा और आसपास साफ सफाई करने के बाद माल्यापर्ण किया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोद्यित करते हुए श्री पंडित ने कहा कि देश में चलाया जा रहा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान महात्मा गांधी की प्रेरेणा श्रोत है। आज उन्ही से प्ररेणा लेकर हमारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस अभियान को चलाया है।
इस सफाई अभियान में शामिल प्रदेश कार्य समिति के सदस्य ने विकास दूबे ने इस अभियान पर संतुष्टि प्रकट करते हुए कहा कि इस अभियान को अनवरत जारी रखा जाय।  इससे पूर्व इन कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया।
इस अभियान में मुख्य रूप से अनिल मोदनवाल सर्वेश चैरसिया रमेश चैहान संदीप जयसवाल अजय जयसवाल अभिषेक समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related

खबरें 4953395535641651294

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item