आयशर इंजन की लोकप्रियता से तेजी से बढ़ रही मांगः वीजी गुप्ता
https://www.shirazehind.com/2014/10/blog-post_161.html
जौनपुर। आशयर इंजन की लोकप्रियता एवं कम तेल की खपत के चलते अधिक बचत होने से कृषि कार्य, आॅयल एक्सपेलर, राइस मिल, आटा चक्की समेत औद्योगिक क्षेत्रों में जनरेटर के अलावा अन्य माध्यमों में मांग तेजी से बढ़ रही है। उक्त बातें वीजी गुप्ता एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट मेसर्स टैफे मोटर्स एण्ड टैªक्टर्स लिमिटेड ने आयशर 142 माॅडल के धमाकेदार प्रवेश पर आयोजित एक समारोह में उपस्थित किसानों एवं डीलरों को सम्बोधित करते हुये कही। इसके पहले जनपद आगमन पर उनका माल्यार्पण कर सम्बन्धित लोगों ने स्वागत किया। उनके साथ ही रमेश किन्नी आल इण्डिया हेड आयशर इंजन (एग्रो), रिजनल मैनेजर आलोक कुमार, एरिया मैनेजर एसएन द्विवेदी भी मौजूद रहे। अन्त में नये माॅडल की विशेषताओं को श्री किन्नी ने उपस्थित सभी डीलरों के समक्ष प्रस्तुत किया जिसके बाद आयशर स्क्रेच कार्ड के अन्तर्गत कई ग्राहकों चांदी का सिक्का दिया गया। अन्त में अविनाश सिंह व आशुतोष सिंह ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुये आभार जताया।
