कोर्ट ले जाते समय फरार आरोपी को बक्शा पुलिस ने अंततः दबोच लिया

जौनपुर। थाने से कोर्ट ले जाते समय फरार आरोपी को बक्शा थाना पुलिस ने बुधवार को काफी दूर तक दौड़ाने के बाद अंततः दबोच लिया जिसे डाक्टरी मुआयना करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में बीते सोमवार को थानाध्यक्ष बक्शा रविन्द्र श्रीवास्तव ने नईगंज के पास से लड़की को बरामद करने के साथ ही आरोपी युवक सोमारू चैहान पुत्र कमला चैहान निवासी मुरादगंज थाना लाइन बाजार को भी दबोच लिया था। पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की भगाने के आरोप में उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 363 व 366 के तहत मुकदमा दर्ज है। उसकी फरारी को लेकर गम्भीर बक्शा पुलिस पूरी रात खोजबीन करती रही कि बुधवार को ढेरापुर गांव में स्थित एक फैक्ट्री में उसके रहने की सूचना मिली। इस पर पुलिस वहां पहुंची तो वह भाग निकला लेकिन पुलिस ने लगभग 5 किमी तक दौड़ाने के बाद उसे अंततः दबोच लिया। थानाध्यक्ष के अनुसार डाक्टरी मुआयना कराने के बाद उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Related

खबरें 1298483281064247154

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item