पटाखे के बाजार सज गए
https://www.shirazehind.com/2014/10/blog-post_233.html
दीपावली पर्व पर नगर समेत जनपद के कई खुले स्थानों पर मंगलवार
से ही पटाखे के बाजार सज गए हैं। बुधवार को सुबह से ही खरीदारी करने वालों
की भीड़ उमड़ रही है। चिह्नित स्थानों पर अग्नि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए
गए हैं।
नगर के उत्तरी छोर पर राज कालेज और दक्षिणी क्षेत्र में कृषि विभाग के मैदान में यह व्यवस्था की गई है। इस बाजार में पटाखे बिक्री के लिए लगभग चालीस दुकानों को अधिकृत किया गया है। यह स्थान प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से चिह्नित किया है।
इस बाजार की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। जिला अग्निशमन अधिकारी चंद्र शेखर शर्मा ने बताया कि अग्निशमन विभाग के निर्देशन में दुकानें लगाई गई हैं तथा इन स्थानों पर फायर ब्रिगेड दस्ता तीन दिनों तक तत्परता से मौजूद रहेगा। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा बालू, पानी व अन्य सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में रखा गया है। चिन्हित स्थान के अलावा नगर में कहीं भी पटाखा की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। यदि कोई बिक्री करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।