भदोही में बिहार के 25 बाल बधुवा मजदूर मुक्त

भदोही। 22 अक्तूबर। उ.प्र. के भदोही जिले की नगर कोतवाली से मंगलवार की रात अफसरों की छापेमारी में दो कालीन कंपनियों से 25 बाल बधुवा मजदूरों को मुक्त कराया गया है। सभी बच्चे बिहार राज्य के अररिया जिले के हैं। सभी अल्पसंख्यक समुदाय से बताए गए हैं। छापेमारी की कार्रवाई एडीएम भदोही उमाकांत त्रिपाठी, सीओ भदोही और नगर कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में की गयी। बुनाई केंद्र में छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया। बुधवार को मुक्त कराए गए सभी बच्चों का मेडिकल मुआयना कराया गया। बाद में श्रम विभाग की ओर से कालीन कंपनी के संचालकों के खिलाफ बालश्रम के तहत भदोही नगर  कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दीपावली के ऐन मौके पर की गयी यह कार्रवाई मासूम बच्चों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
पुलिस के अनुसार तीन बच्चे भदोही रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को घूम रहे थे। वहां किसी यात्री ने उनके बारे में जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि संबंधित कालीन कारखाने में उन्हें मारापीटा भी जाता है। मामला बालश्रम से जुड़ा होने के नाते संबंधित व्यक्ति ने इसकी जानकारी भदोही पुलिस को दी। बाद में एडीएम भदोही उमाकांत त्रिपाठी और सीओ ने पुलिस के साथ मिलकर बच्चों की निशानदेही पर भदोही नगर के पीरखांपुर मोहल्ले में छापेमारी की। जहां एकलाख अंसारी की कंपनी में बच्चे काम करते हुए मिले। दूसरी छापेमारी पुलिस ने जमुंद मोहल्ले के मोइद खान के यहां की वहां से भी बालश्रमिकों को पुलिस ने बरामद किया है। सीओ भदोही के अनुसार सभी बिहार के अररिया जिले के निवासी हैं। यहां कुछ बच्चों के परिजन भी साथ रहते हैं। सभी की उम्र 08 से 14 साल के मध्य बतायी गयी है। बाद में पुलिस ने बच्चों को श्रम विभाग को सौंप दिया। सभी बरामद बच्चों का मेडिकल कराया गया है। कालीन संचालकों के खिलाफ श्रम कानूनों के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। भदोहेी पुरी दुनिया में कालीन निर्माण के लिए जाना जाता है। यहां अक्सर कालीन कारखानों में बाल बधुवा मजदूरी की खुलासा होता रहता है। हलांकि निर्यात संस्थानों में बालश्रम की ऐसी कोई समस्या अभी तक नहीं आयी हैं।

Related

पूर्वांचल 1214694520180799901

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item