भदोही में टैक्टर से कुचल कर दो की मौत

भदोही। गोपीगंज।आईपीएन। 22 अक्तूबर। जिले के गोपीगंज थानांतर्गत बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में महिला समेत किशोर की टैक्टर की चपेट में आन से मौत हो गयी। एक घटना में ग्रामीणों ने चालक की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
भवानीपुर-गोपपुर मार्ग पर रैपुरी गांव निवासी बसंत लाल का चैदह बर्षीय बेटा साइकिल से गांव में ही किसी के यहां जा रहा था। सामने से गंगा घाट से टैक्टर बालू लाद कर आ रही था। उसी दौरान वह टैक्टर की चपेट में आ गया। किशोर की घटना स्थल पर मौत हो गयी। बाद में गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की जमक र पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में गोपीगंज पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related

पूर्वांचल 8988622763885354764

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item