भदोही में घर का वारजा गिरने से मासूम की मौत

दर्जन भर बच्चे और दूसरे लोग घायल
भदोही (गोपीगंज) औराई के माधोसिंह के दक्खिन मोहल्ला में पुराने घर का वारजा गिरने से जहां एक पांच साल के मासूम की मौत हो गयी। वहीं दर्जन भर बच्चे और दूसरे लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
नगर में स्थित जलील के पुराने मकान पर बच्चे खेल रहे थे। उसी दौरान एक पुराना गार्डर टूट कर पटिया सहित नीचे का गिरा। जिससे नीचे खेल रहा पांच साल का शफत पुत्र मुश्तफा की मौत हो गयी। जबकि दूसरे बच्चे घायल हो गए। घायलों में तारिक, साहब, गुफरान, अल्तमस ओर एक महिला रजिया शामिल है। इन सभी को गोपीगंज के सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जब दूसरे घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस घटना से मोहल्ले को काफी दुख है।

Related

पुर्वान्चल 700036279537625683

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item