राम-भरत की मिलनी लख, बिहसे संत समाज
https://www.shirazehind.com/2014/10/blog-post_920.html
भरत मिलाप मेले में उमड़ा जन सैलाब
भदोही। गोपीगंज। लंका पर विजय प्राप्त कर जब प्रभुराम अयोघ्या लौटे तो भरत समेत चारों भाईयों का मिलन देखने का नगर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। आधी रात को भाईयों के भाव विभोर कर देने वाला मिलन देख संत समाज बिहस पड़ा। आसमान से फूलों की वर्षा होने लगी। इस दौरान काफी तादात में लाग विमान निकाले गए।
जिले भर में गोपीगंज भरत मिलाप ऐतिहासिक है।
यहां का भरत मिलाप देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। जीटी रोड का बंद कर दिया जाता है। पूरी रात वाहनों का संचालन ठप रहता है। यह आयोजन नवयुवक मंगलदल और बघेल परिवार की तरफ से आयोजित होता है। दो दर्जन से अधिक लाग विमान निकाले गए। पूर्व नगर अध्यक्ष आशाराम गुप्त की ओर से कारगिल युद्ध पर मोहक लाग निकाली गयी। ज्ञानपुर के सपा विधायक विजय मिश्र के सौजन्य से शूंभ निशूंभ वध की झांकी निकाली गयी। नगर अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्त की ओर से ताड़कासुर की सुंदर और मोहक झांकी निकाली गयी। इस आयोजन में राम लाल अग्रवाल, विखारी अग्रवाल, मुरारी लाल, भोला केसरवानी, कल्लू, अजित सिंह बघेल, कौशलेंद्र सिंह बघेल, उमेश, राजेश सिंह, अखिलेंद्र सिंह व दूसरे लोग मौजूद थे।