हजारों छात्र होंगे वजीफा से वंचित

 सिंगरामऊ (जौनपुर): छात्रवृत्ति की वेबसाइट तीस सितम्बर को ही बंद कर दी गई जबकि शिक्षा सचिव ने समाचार पत्रों में विज्ञप्ति दी है कि बच्चों को वजीफा के लिए आवेदन करने एवं उसमें सुधार के लिए दस अक्टूबर तक का समय दिया जा रहा है। उहापोह की स्थिति में हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है।
राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज में मंगलवार को प्रधानाचार्य डा.रमाकांत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अभिभावकों, छात्रों ने विभाग से संबंधित इस समस्या को उच्चाधिकारियों से बताया। प्रमुख समस्या यह है कि तीस सितम्बर को हाई स्कूल, इंटर के छात्र-छात्राओं के वजीफे की अंतिम तिथि थी। इसी बीच 28 सितम्बर को समाचार पत्रों में एक विज्ञप्ति शिक्षा सचिव के हवाले से छपी कि छात्रवृत्ति को आनलाइन भेजने की अंतिम तिथि दस अक्टूबर है। लेकिन वेबसाइट तो तीस सितम्बर को ही लाक हो गई। अभी तक जिन बच्चों का फार्म आनलाइन नहीं किया जा सका था या जिन्हें त्रुटियों में सुधार करना था वे सब वंचित रह जाएंगे। जब शिक्षा विभाग ने आदेश कर दिया तो आखिर वेबसाइट क्यों लाक कर दी गई। अब दस अक्टूबर भी करीब है। यदि यही हाल रहा तो अंतिम तिथि और बढ़ानी पड़ेगी वरना हजारों छात्र वजीफा से वंचित रह जाएंगे।

Related

खबरें 8883492625075853625

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item