बीएड मुख्य परीक्षा में एक नकलची पकड़ाया
https://www.shirazehind.com/2014/10/blog-post_696.html
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध
महाविद्यालयों की बीएड मुख्य परीक्षा में मंगलवार को एक नकलची पकड़ा गया। 23
केंद्रों पर हुई परीक्षा में कुल नौ हजार छात्रों ने परीक्षाएं दी।
परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए उड़ाका दल की टीम चक्रमण करती रही।
विश्वविद्यालय से सम्बद्ध जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ व इलाहाबाद के करीब 102 कालेज के छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा दो से पांच बजे तक चली। जिसमें गाजीपुर व मऊ के उड़ाका दल संयोजक डा.प्रेमानंद यादव की टीम ने डीसीएसके पीजी कालेज मऊ में एक छात्र को नकल करते पकड़ा। छात्र चिट लेकर परीक्षा में शामिल था। वहीं जौनपुर व आजमगढ़ जनपद के उड़ाका दल डा.संतोष कुमार सिंह की टीम ने चक्के, डोभी पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं गांधी पीजी कालेज माल्टारी आजमगढ़ में मोबाइल प्रवेश को लेकर छात्राएं काफी देर तक परेशान रही। सभी केंद्रों पर समय से प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिका पहुंची थी।