छात्र तीन दिन में उपलब्ध कराएं खाता संख्या

 जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में दशमोत्तर अनुसूचित जाति/ सामान्य वर्ग छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत क्त्रमश: 138 एवं 122 छात्र/छात्राओं द्वारा ऑन लाइन आवेदन पत्र में खाता संख्या एवं बैंक का आईएफएससी कोड त्रृटिपूर्ण भरने के कारण ट्रान्जेक्शन फेल होने के फलस्वरूप उनकी छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि का आवंटन समर्पित कर दिया गया था। वे अब अपना सही सीवीएस खाता संख्या एवं बैंक का आईएफएससी कोड अपने शिक्षण संस्थान में तीन दिन के अन्दर उपलब्ध कराते हुए उसकी एक प्रति जिला समाज कल्याण अधिकारी केके त्रिपाठी के कार्यालय में उपलब्ध कराएं। साथ ही संबंधित संस्थाओ को भी निर्देशित किया जाता है कि सही सीवीएस खाता संख्या एवं बैंक का आईएफएससी कोड दस दिन के अन्दर जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से समाज कल्याण कार्यालय में प्राप्त कराएं।

Related

खबरें 6173904824585633391

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item