पंडित जी का ऐतिहासिक भरत मिलाप सम्पन्न

जौनपुर। पंडित जी रामलीला समिति का ऐतिहासिक भरत मिलाप रात्रि 11 बजे साहू धर्मशाला से चलकर प्रात: चार बजे ओलन्दगंज में सम्पन्न हुआ। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी  हाथी घोड़ा ऊंट एवं अखाड़ों द्वारा प्रदर्शन करते हुए जौनपुर व वाराणसी जनपद की लाग झांकी व भोला इंडिश की चौकी आकर्षक का केन्द्र थी। निर्णायक मंडल डा. जाहन्वी श्रीवास्तव, हरिद्वारी प्रसाद विश्वकर्मा, ऋषि वर्मा, गौतम सोनी, राधेरमाण् जायसवाल, सुभाषचन्द्र गुप्ता के निर्णयानुसार जौनपुर की लाग बाकासुर शंकर युद्ध करीगर चंदन गुप्ता प्रथम, सूर्यदेव को गिगले हनुमान कारीगर रमेश व लक्ष्मण शक्ति कारीगर सुभाष कशेरा द्वितीय व तृतीय वाराणसी की लाग पर शिव यमराज युद्ध, अर्जुन रथ व दुर्गा माता को क्रमश: फस्ट, सेकेंड व थर्ड पुरस्कार रथ चौकी में राम सीता  भोला इंडिश को प्रथम लक्ष्मी नारायण व राधाकृष्ण को क्रमश: द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मुख्य अतिथि ईओ संजय शुक्ला नपा परिषद जौनपुर द्वारा दिया गया। कंट्रोल रूम का उद्घाटन अध्यक्ष दिनेश टंडन नपा परिषद जौनपुर व अध्यक्षता राकेश श्रीवास्तव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा किया गया उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर राजेश सोनी, रमेश चन्द्र साहू, राजेन्द्र जायसवाल, राजन साहू व सुशील वर्मा को संगठन के अध्यक्ष किशन हरलालका व महामंत्री बाबूलाल गुप्त द्वारा मंच पर ही शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। अंत में महामंत्री बाबुलाल गुप्त द्वारा विशेष योग दान हेतु गौतम सोनी व अनुप वर्मा का आ•ाार व्यक्त किया गया। रमेश सेठ, प्रमोद गुप्ता, उमावति केडिया, दीपक जायसवाल, सुशील जायसवाल, लक्ष्मीकांत केशरी, अनिल जायसवाल, संदीप अग्रहरि, विष्णु हरलालका, विजय केडिया, धीरज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन सु•ााष गुप्ता मंचनिर्माण ज्ञानेश्वर गुप्त द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर को राड झालरों व गेट से काफी सुंदर सजाया गया था।

Related

खबरें 4223724492062890527

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item