लड़की भगाने वाले युवक की पेड़ में बांधकर पिटाई

 जौनपुर बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में लड़की भगाने के आरोप को लेकर परिवार वालों ने लड़के को पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष लड़के को थाने ले आए। लड़की का अभी तक पता नहीं चला।
एक लड़की विगत कई वर्षो से अपने ननिहाल में रहती है। रामपुर थाना क्षेत्र का एक युवक उसके पड़ोस में अपनी रिश्तेदारी में आता-जाता रहा। इसी दौरान उसकी नजर लड़की पर पड़ गई। एक माह पहले वह लड़की को अपने साथ लेकर चला गया। मंगलवार को वह लड़की के परिजनों के हाथ लग गया तो उसकी जमकर पिटाई की गई। देर सायंकाल तक दोनों पक्ष थाने में बैठाए गए थे। लड़की गायब होने की सूचना पहले ही पुलिस को दी जा चुकी है। किंतु अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका।

Related

खबरें 7777384512058214061

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item