मंत्री पारसनाथ के क्षेत्र के ढ़ाई सौ सपा कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल !
https://www.shirazehind.com/2014/10/blog-post_441.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की हालत जौनपुर में दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। शनिवार को राज्यमंत्रीयों को बरखास्त करके इस जनपद के सात मंत्रियों की लाल बत्ती छिने जाने से उनके परिवार शुभ चिंतक खासे नाराज थे ही। रविवार को कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के विधान सभा क्षेत्र के मल्हनी से आज करीब ढ़ाई सौ कार्यकर्ताओं ने सपा का दमन छोड़ भाजपा में शामिल हो गये। एक साथ इतनी संख्या में कार्यकर्ता दूसरी पार्टी में शामिल होने की खबर मिलते ही सपा के नेताओं के होश उड़ गया है।
भारतीय जनता पार्टी के फतेहगंज मंडल का रविवार को सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें चार सौ लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। बोधापुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रमोद यादव ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रमोद यादव ने मीडिया को बताया कि आज हमारे नेतृत्व में 250 सपा के सिपाही भाजपा की सदस्यता ली है। जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबको साथ लेकर चलने की बात पर जनता ने भरोसा किया जिनके बल पर ही केंद्र में भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनी।
जिलाध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल, रवींद्र सिंह एडवोकेट व मानिक चंद्र सेठ, अमरनाथ सेठ ने पार्टी की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सदस्यता अभियान में चार सौ से अधिक लोगों ने 5 रुपये शुल्क अदा कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर हृदय नारायण उपाध्याय, श्रवण यादव, विजय कुमार यादव प्रिंस, राधेश्याम यादव, राजमणि यादव, केशव प्रसाद, घनश्याम यादव, समरजीत यादव, लालजी यादव, यशवंत यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सत्य नारायण पाठक तथा संचालन ओंकार उपाध्याय ने किया।