डीआरडीए कर्मचारियों की हड़ताल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद भी शामिल

 जौनपुर।  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 जनपद शाखा जौनपुर के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उनके मियांपुर स्थित आवास पर एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं जिलामंत्री सी0बी0सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि जिला ग्राम्य विकास अभिकरण(डी.आर.डी.ए.) के अधिकारियों/ कर्मचारियों की माह अप्रैल से सितम्बर 2014 तक वेतन न मिलने के कारण हड़ताल जारी है।समस्या का हल न किये जाने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी भी उनकी हड़ताल का समर्थन करेगे। इस अवसर पर इं0 जे0डी0 सिंह, कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, मीडिया प्रभारी के0के0त्रिपाठी, प्रचारमंत्री मुन्नीलाल सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिलामंत्री सी0बी0सिंह ने दी है।

Related

खबरें 3985912135951491322

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item