पेड़ पर लटकती मिली छात्रा की लाश

 मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के तरहठी गांव में तलाब के किनारे कक्षा 11 की छात्रा की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर क्षेत्र में दहशत भरा माहौल कायम हो गया है और तरह तरह की चर्चा हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाहाबाद जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के सरजू प्रसाद बिन्द की 17 पुत्री सुनीता बिन्द मंुगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरहठी गांव में  अपने मामा गुलाब बिन्द के घर पर रहा कर पढ़ाई करती थी। वह भोर में करीब 4 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। लेकिन काफी देर होने बाद भी जब वह नही लौटी तो उसकी खोज में घर वाले निकल पड़े। इस दौरान उसकी लाश पेड़ पर डुपट्टे के सहारे लटकती दिखाई पड़ी। फासी पर लटकती लाश मिलने से पूरे गांव में गोहराम मच गया। देख ही देखते सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रीत हो गये। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दिया है। 

Related

खबरें 8311718748118685762

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item