पूरा नगर जगमगाता रहा ,एक माला को तरसे महात्मागांधी
https://www.shirazehind.com/2014/10/blog-post_531.html
शाहगंज (जौनपुर)। दीपावली के पावन पर्व पर कस्बे की जनता ने अपने घरों दुकानों को साफ सफाई रंग रोगन कराकर इलेक्ट्रिक झालरों को लगाकर दुल्हन की तरह सजाया गया था। कोतवली पुलिस ने कोतवाली भवन की साफ सफाई कराकर दिवाली मनायी। लेकिन तहसील प्रशासन कोतवाली पुलिस और स्थानीय जनता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उपेक्षित रखा। कोतवाली के पास स्थापित गांधी प्रतिमा पर एक माला चढ़ाना तो दूर की बात साफ साफाई भी नही तक कराना मुनासिब नही समझा।
शाहगंज कोतवाली परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापित है। दीपावली के मौके पर पूरे थाने की साफ सफाई हुई इलेक्ट्रिक झालरो से सजाया गया। थाने के अंदर मंदिर को फूल मालाओं से सजाया गया लेकिन मंदिर के बगल में स्थापित गांधी जी की मूर्ति के पास गंदगी का साम्राराज्य दिखा उनके गले में जो माला दो अक्टुबर पड़ा था वही माला दीपावली के दिन भी दिखाई पड़ा।