दीपावली के बहानेआरएसएस के कार्यकर्ताओ से पैक्ट बनाते दिखे सपा ,बसपा और कांग्रेस के कुछ नेता

 जौनपुर।लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचण्ड बहुमत उसके बाद हरियाणा और मुबंई विधान सभा चुनाव के नतीजे से विरोधी दलों हड़कंप मच गया है। जिले के कुछ कांग्रेस सपा और बसपा नेता अब संघ की शरण में जाने के लिए गुणागणित लगा रहे है। हाल यह है कि यह मौका परस्त नेता आरएसएस के एक छोटे कार्यकर्ता से पैठ बनाने के लिए बेहाल परेशान है।
लोकसभा चुनाव से पहले जो नेता आरएसएस कार्यकर्ताओं से दोस्ती करना तो दूर की बात उनकी तरफ देखना नही चाहते थे और तरह तरह कमेन्ट पास करते थे। लेकिन कहा जाता है समय बलवान होता है। माना जाता  हैं मोदी को प्रधानमंत्री बनाने से लेकर लोकसभा चुनाव में टिकट बटवाने में आरएसएस कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है और महाराष्ट्र हरियाण में हुए चुनाव में भी आरएसएस के कार्यकत्र्ताओं का ही बोलबाला रहा। कयास लगाया जा रहा है यही कार्यत्र्ता विधानसभा चुनाव 2017 में भी मुख्य भूमिका में रहेगे। भविष्य को देखते हुए कल तक संघ कार्यकर्ताओं को गालियां देने वाले कुछ कांग्रेस सपा और बसपा के मौका परस्त नेता आज उन्हे अपना माई बाप मानने को तैयार हो गये है। ये नेता दीपावली के अवसर पर कुछ आरएसएस के करीबियों के घर जाकर बधाईयां और मिठाईयां दिया साथ ही जिला से लेकर मण्डल तक के आरएसएस कार्यकर्ताओं ने नाम नम्बर और उनके ठीकाने के बारे पूरी जानकारी किया।

Related

खबरें 4929106850691305287

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item