मूर्ति विसर्जन को लेकर आजमगढ़ में तनाव, हवाई फायरिंग

 दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर संवेदनशील जिला आजमगढ़ आज तनाव की गिरफ्त में आ गया। शाम को करीब चार बजे यहां पर पुराने मार्ग से ही मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाने पर अड़े लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग करने के साथ लाठी चार्ज भी किया। इससे नाराज लोगों ने पुलिस के वाहनों के साथ अन्य वाहनों में आग लगा दी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से तनाव और बढ़ गया है।
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के कमौली गाव में आक्रोशित लोगों ने पुलिस जीप फूंक दी। पुलिस का कहना था कि हर वर्ष की तरह नहर के रास्ते से ही प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाया जाए। दुर्गा भक्तों का कहना था कि वर्ष भर पूर्व तक सरकारी रास्ता नहीं बना था, इसलिए नहर के रास्ते से प्रतिमाएं ले जाईं जाती थीं। चूंकि रास्ता बन गया है इसलिए वे नये रास्ते से ही प्रतिमा ले जाएंगे। इसी बात को लेकर बवाल हो गया। पुलिस ने सख्त रुख दिखाने की कोशिश की तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस जीप फूंक दी। इसके बाद पुलिस की रंग में आ गई और लाठीचार्ज के बाद हवा में फायरिंग करनी शुरू की। इसके बाद भी गांव के लोग पुराने मार्ग से ही दुर्गा की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए ले जाने पर अड़े थे। इनको पुलिस तथा प्रशासन ने समझाने का बहुत प्रयास किया, इसके बाद भी यह लोग ट्रैक्टर ट्राली पर लदी मूर्ति को पुराने मार्ग से ले जाने लगे। इनकी इस हरकत पर पुलिस से इनकी झड़प भी हुई। इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया। इसके पुलिस बल भी तैश में आ गया। पुलिस ने पहले भीड़ को लाठी से नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में हवाई फायरिंग भी की। इससे नाराज लोगों ने पुलिस के वाहनों के साथ अन्य वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस के साथ पीएसी की टीम अभी भी वहां पर माहौल सुधारने में लगी है। इस बवाल में गांव के लोगों के साथ कुछ पुलिसवाले भी घायल हो गये हैं।

Related

पुर्वान्चल 3418041852819874223

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item