भैंस चुराने के आरोप में दो गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2014/10/blog-post_626.html
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव में पुलिस ने दबिश देकर भैंस चोर के दो आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पकड़े गये चोरों में शेखपुर असरफगढ़ गांव निवासी सूरज पुत्र राजेन्द्र प्रसाद एवं सुभाष निषाद निवासी पिलकिछा हैं। बीते 18 सितम्बर को कोकना गांव निवासी एहसान अली की भैंस चुराते समय सुभाष को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
