हार्ट अटैक से बैंक मैनेजर की हुई मौत
https://www.shirazehind.com/2014/10/blog-post_774.html
जौनपुर। मीरगंज बाजार स्थित यूनियन बैंक आफ इण्डिया के शाखा प्रबंधक राघव राम सायना (33 वर्ष) की हार्ट अटैक से मौत हो गयी जिसकी जानकारी होने पर बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। उड़ीसा राज्य के निवासी श्री सायना को इसके पहले भी दो बार दिल का दौरा पड़ चुका था। बीते जुलाई माह से ही वे पीलिया रोग से ग्रसित थे। बैंक प्रशासन के अनुसार दिल का दौरा पड़ने से उन्हें जनपद इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

