जौनपुर के दोहरा ने ली एक और युवक की जान

 जौनपुर। जिले में नशे के रूप में बिकने वाला दोहरा ने एक और युवक की जान ले लिया है। यह युवक गले की कैंसर से पूरा एक वर्ष जुझने के बाद शुक्रवार की देर शाम दम तोड़ दिया। युवक की मौत से जहां उसकी बीबी बच्चे अनाथ हो गये वही वही उसके अभागे पिता को अपने जवान बेटे को मुखाग्नि देने पड़ी। इस दृश्य को जिसने देखा सभी की आंखो से आशुओं की धारा बह निकली।
नगर के हुसेनाबाद मोहल्ले के निवासी राजकिशोर यादव का 35 वर्षिय पुत्र राजकुमार यादव दोहरा खाने का शौकिन था। इसी दोहरे के कारण उसे गले का कैंशर हो गया था। उसका इलाज मुबंई के टाटा हास्पिटल में चल रहा था। करीब दो माह पूर्व वहां के डाक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए जवाब दे दिया था। तब से वह अपने घर पर ही इलाज करा रहा था। शुक्रवार की शाम वह जिन्दगी जंग हार गया। इस दरम्यान उसके परिवार वाले एक एक दिन एक एक पल अपने कलेजे को टुकड़े को काल के गाल में समाते देखते रहे लेकिन वे चाह कर भी उसकी जान नही बचा पाये। राजकुमार की मौत से उसकी एक बेटी और एक बेटे के सिर से बाप का साया उठा गया बीबी की मांग का सिन्दुर धुल गया और बुढ़े बाप की लाठी ही टूटी गयी। सबसे ज्यादा मार्मिक दृश्य समय दिखा जब उसके पिता ने बेटे को कंधा दिया तो वहां पर मौजूद जनता की आंखे छलक पड़ी।  

Related

खबरें 4032064646416445824

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item