वेद प्रकाश उ0प्र0 सफाई मजदूर संघ के जिला महामंत्री नियुक्त

जफराबाद(जौनपुर )। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ कानपुर ने नगर पंचायत जफराबाद के निवासी एवं कर्मचारी वेद प्रकाश को जनपद जौनपुर का जिला महामंत्री नियुक्त किया है और उप रजिस्ट्रार कानपुर, जिलाधिकारी जौनपुर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जफराबाद आदि नियुक्ति पत्र की प्रति प्रेषित कर वेद प्रकाश का सहयोग करने की अपेक्षा की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष एन0आर0 बाल्मीकि ने 15 दिन के अन्दर अपनी इकाई गठित कर अवगत कराने हेतु निर्देशित किया है। दूसरी ओर वेद प्रकाश को उ0प्र0 सफाई मजदूर संघ द्वारा जनपद जौनपुर का जिला महामंत्री नियुक्त किये जाने से नगर पंचायत जफराबाद एवं जनपद के अन्य नगर निकायों में कार्यरत सफाई कर्मियों में हर्ष छाया हुआ है। वेद प्रकाश ने कहा कि संघ द्वारा सौंपे दायित्वों निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करूॅगा।

Related

खबरें 7714165516718336165

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item