अवैध स्कूलो पर लगाओ ताला वर्ना होगा एफआईआर : डीएम जौनपुर

जौनपुर। जिले के चार ब्लाको में वेगैर मान्यता के चल रहे 163 प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल विद्यालयों को एक हफ्ते के अंदर बंद करने का आदेश डीएम जौनपुर ने दिया है। स्कूल संचालको को चेतावनी दिया गया है कि यदि वे स्कूल बंद नही किया तो उनके विरूध पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज किया जायेगा।
जौनपुर जिले में चल रहे वेगैर मान्यता के स्कूलो की जांच जिला प्रशासन ने जुलाई माह में कराने का आदेश डीएम ने बीएसए को दिया था। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सभी ब्लाको पर तैनात खण्ड शिक्षाधिकारियों से करायी थी। जिसमें मडि़याहूं रामनगर रामपुर और बरसठी ब्लाको में कुल 163 ऐ विद्यालय पाया गया कि जो अवैध रूप से चलाया जा रहा था। इन स्कूलो की सूची जिलाधिकारी को मिलते ही उन्होने सभी शिक्षा केन्द्रो पर एक सप्ताह के भीतर ताला लटकाने का फरमान जारी किया है। साथ ही स्कूल संचालको को चेतावनी दिया है कि यदि निर्धारित समय पर अपने अपने शिक्षण संस्थाएं बंद नही किया तो उनके विरूध एफआईआर दर्ज कराया जायेगा।

Related

खबरें 1422428337906609140

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item